search

बरेली में 52 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में सप्लाई की थी योजना

LHC0088 2025-12-6 19:39:53 views 739
  



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला तस्कर को एएनटीएफ टीम ने धर दबोचा। आरोपित के पास से 5.2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रूपये) और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट बरेली ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर रामऔतार निवासी ढकिया अलीगंज को गिरफ्तार कर सुभाषनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कराया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह झारखंड से स्वयं भी अफीम लेकर आता है और कई बार झारखंड से अफीम की सप्लाई करने वाले लोग भी यहाँ आकर सप्लाई दे जाते हैं। बरामद अफ़ीम डेविड निवासी खादखेड़ा बस स्टैण्ड रांची में ने देवचरा आकर दिया था। शनिवार को इसे सप्लाई करने के लिए यहाँ पंजाब की एक पार्टी का इंतजार कर रहा था। तभी त्रिशुल तिराहे पर महेशपुरा फाटक की ओर बने यात्रीशैड के सामने गिरफ्तार कर लिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821