search

फांसी के फंदे से उतारकर बचाई युवक की जान, मगर कैसे? पीआरवी के दोनों कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित

LHC0088 2025-12-6 15:38:16 views 773
  



जागरण संवाददाता, बागपत। पीआरवी के दो कर्मचारियों ने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। गृह क्लेश में फांसी के फंदे पर झूले युवक को रस्सी से उतारा और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। दोनों कर्मचारियों की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने उन्हें सम्मानित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बड़ौत निवासी एक व्यक्ति ने दो दिसंबर की शाम 18.57 बजे डायल 112 पर काल करते हुए सूचना दी कि उनके घर के ऊपर एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है। 4038 पीआरवी को लेकर कमांडर कांस्टेबल अश्वनी कुमार और चालक होमगार्ड प्रवीण कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक युवक फांसी के फंदे पर झूल चुका था।

दोनों कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों के सहयोग से दरवाजे तोड़कर रस्सी से युवक को नीचे उतारा और सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांस चल गई। स्वजन के सहयोग से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, फिलहाल युवक स्वस्थ है। वह बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वहीं एसपी ने दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि मानव सेवा और बहादुरी की मिसाल बनकर दोनों कर्मचारियों ने साहस का परिचय दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833