search

बरसाना में दुकानदार की लूट के बाद हत्या: बचने के लिए किया संघर्ष! पांच लोगों की पुलिस को मिली लाेकेशन

cy520520 2025-12-6 14:07:16 views 1243
  

हत्या के बाद विलाप करते मृतक के स्वजन। इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।



संवाद सूत्र, जागरण, बरसाना। परचून दुकानदार की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई परिचितों के इर्दगिर्द घूम रही है। क्योंकि जिस कुआं में शव फेंका गया है, वहां कोई आता-जाता नहीं है। व्यापारी की बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली थी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। वारदात से पहले व्यापारी के पीछे सात मिनट के अंतराल में दो बाइक गुजरी थीं, जिन पर तीन लोग सवार थे। घटनास्थल के पास पुलिस को पांच लोगों की लोकेशन मिली है। इनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घटना से पहले व्यापारी के पीछे सात मिनट के अंतराल में गुजरीं दो बाइक, सवार थे तीन लोग

बरसाना के गांव डहरौली निवासी महादेव शर्मा की गुरुवार रात बाइक से घर जाते समय गांव से करीब 200 मीटर दूर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें मिट्टी खनन का कारोबार करने वाले गांव कमई के तीन लोग शामिल हैं। मोड़ के समीप सीसीटीवी फुटेज में महादेव की बाइक रात 9.10 बजे निकली। चार मिनट बाद एक बाइक पर एक सवार युवक निकला। इसके तीन मिनट बाद दूसरी बाइक पर दो लोग जाते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- यूपी में दिल दहला देने वाली घटना...दुकान से घर जा रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव कुएं में फेंका



डहरौली मार्ग किनारे स्टैंड पर खड़ी मिली बाइक, घटनास्थल पर थे संघर्ष के निशान

पुलिस का मानना है व्यापारी के साथ अगर कोई लूट की वारदात होती तो बदमाश उनकी बाइक को भूमि पर गिराते। लेकिन, ऐसा नहीं था। बाइक स्टैंड पर खड़ी मिली। ऐसे में आशंका लग रही है कि हत्यारे परिचित हैं। जिन्होंने बात करने के बहाने उनको रोका और इसके बाद खेत में ले जाकर हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया। हत्यारों को पता था कि खेत के पास कुआं है, जहां पर कोई आता-जाता नही है। ऐसे में शक की सुई परिचितों के आसपास भी घूम रही है। पुलिस को घटनास्थल पर पांच लोगों की लोकेशन भी मिली है। पुलिस ने 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा।
आठ माह पूर्व मिट्टी का ट्रैक्टर पकड़वाने पर हुआ था झगड़ा

पुलिस सूत्र ने बताया कि आठ माह महादेव शर्मा ने दुकान के पास मिट्टी का भरत कराया था। इस दौरान गांव कमई निवासी कुछ लोगों ने मिट्टी के ट्रैक्टर पकड़वा दिए थे। इसके बाद महादेव ने भी उन लोगों के मिट्टी के ट्रैक्टर पकड़वा दिए थे। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। मिट्टी खनन करने वाले दो लोगों ने दुकानदार को देख लेने की धमकी भी दी थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मिट्टी खनन करने वाले तीन लोग भी शामिल हैं।  
पांच भाइयों में सबसे छोटे थे मृतक

मृतक महादेव शर्मा पांच भाई थे। भाइयों में वह सबसे छोटे थे। महादेव का एक पुत्र नितेश 14 वर्ष का है। वहीं महादेव की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी मीरा देवी व मां गंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474