search

देवघर पहुंचे जेपी नड्डा ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बंद बैठक की, पार्टी को आगे बढ़ाने पर मंथन

cy520520 2025-12-6 09:36:19 views 850
  

देवघर में जेपी नड्डा ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ की बैठक। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार की रात देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहां से वे सीधे परिसदन पहुंची।

परिसदन में कुछ देर विश्राम करने के बाद पार्टी नेताओं व प्रदेश के कोट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। ये बैठक बंद कमरे में आयोजित की गयी और इसमें पार्टी के चुनिंदा नेताओं को ही शामिल होने दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की गयी। इस दौरान संगठन व पार्टी के मुद्दों को लेकर बात हुई। प्रदेश में पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर मंथन किया गया।

संगठन को ग्रास रूट लेबल पर मजदूर करने को कहा गया। वहीं हाल के दिनों में प्रदेश में बढ़ी राजनीतिक सक्रियता पर भी चर्चा हुआ। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद झारखंड को अगवा राजनीतिक केन्द्र बनाए जाने को लेकर मंथन किया गया। यहां आगे की राजनीति को लेकर संभावना के बारे में चर्चा की गयी।

हालांकि पार्टी की ओर से इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ बताया नहीं गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विर्मश हुआ। संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों के रोल को लेकर चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि संगठन के अलावा और कुछ खास चर्चा नहीं हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, चंपई सोने, मधु कोड़ा, अनंत ओझा सहित अन्य नेता शामिल हुए।

जानकारी हो कि जेपी नड्डा रात को परिसदन में ही विश्राम करेंगे। वहीं सुबह बाबा भोले की पूजा अर्चना करने के बाद पार्टी कार्यालय का उदघाटन करेंगे। वहीं पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद एम्स में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164474