search

VKSU के 600 कर्मचारियों को नहीं मिली अक्टूबर की पेंशन, नवंबर की राशि जारी होने पर हुआ विवाद

Chikheang 2025-11-27 02:08:23 views 1243
  

अक्टूबर का पेंशन अटका। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, आरा। शिक्षा विभाग ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अक्टूबर माह की पेंशन राशि एक माह पूर्व जारी की है, लेकिन विश्वविद्यालय में अभी तक छह सौ कर्मियों की पेंशन राशि उसके खाते में नहीं पहुंची है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने नवंबर माह की पेंशन राशि जारी कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पेंशन की राशि जारी करना सरल है, जबकि वेतन के लिए राशि भेजना तकनीकी रूप से कठिन है।

उन्होंने बाबुओं के कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में काफी लंबें समय के बाद वेतन और पेंशन नियमित आ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा समय पर पेंशन भोगियों के बैंक खाते में राशि नहीं पहुंचना चिंताजनक है, जबकि अधिकांश पेंशनधारियों की तबीयत ठीक नहीं रहती है और उसके पास जीविका का एक मात्र साधन पेंशन ही है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लापरवाही है। इसलिए वे टुकड़े -टुकड़े में पेंशन की राशि भेज रहे हैं। पहली किस्त में एक हज़ार कर्मी और बाद में 132 और अब छह सौ लोगों का भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि विश्वविद्यालय, बैंक और ट्रेजरी के त्रिकोण मे फंस गया है। उन्होंने कहा कि अब यह निश्चित नहीं है कि पेंशन राशि का भुगतान कब होगा। कुलाधिपति सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालय को निर्देश दिया है कि पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिए एक पेंशन कोषांग गठित की जाए l

पेंशनर्स को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं प्रस्तावित की गई है। विश्वविद्यालय के कर्मियों का कहना है कि अधिकांश कर्मियों का आइडी नहीं है। बगैर आइडी के बैंक राशि देने में दिक्कत कर रहा है। उन्होंने ट्रेजरी पर सहयोग नहीं करने की शिकायत की।


तकनीकी कारणों से कुछ कर्मियों की पेंशन राशि विलंब से जारी हुई। शेष राशि भी अगले सप्ताह जारी हो जाएगी। नवंबर माह का पेंशन अगले माह मिलेगा। -शैलेश कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी, वीकेएसयू।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167931