search
 Forgot password?
 Register now
search

दुमका में Bus में शराबी महिला ने काटा बवाल, चालक पूरी बस लेकर पहुंच गया थाना

cy520520 2025-12-6 09:36:14 views 551
  

बस से महिला को बाहर निकालतीं महिला पुलिसकर्मी। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, दुमका। Dumka News: बस स्टैंड पर चालकों का अक्सर नशे में धुत यात्रियों से सामना होता रहता है, लेकिन शुक्रवार की शाम एक शराबी महिला ने ऐसा हंगामा मचाया कि बस चालक और मालिक दोनों परेशान हो उठे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिला को उतारने में असमर्थ चालक पूरी बस लेकर सीधे दुमका नगर थाना पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना कुछ यूं घटती है। जामताड़ा से दुमका जाने वाली पूजा ट्रेवल्स की बस में एक आदिवासी महिला को उसकी कुछ महिला मित्रों ने बैठाया था। महिला पहले से ही शराब (Drunk Woman) के नशे में धुत थी। उसके एक हाथ में पपीता और दूसरे हाथ में एक बत्तख थी।

शाम करीब साढ़े छह बजे बस जैसे ही दुमका के अटल बिहारी बस स्टैंड पहुंची, सभी यात्री उतर गए, लेकिन वह महिला अपनी सीट पर ही बैठी रही। चालक ने जब उसे उतरने को कहा तो महिला ने साफ इन्कार कर दिया।

महिला यात्री होने के कारण चालक भी जबरदस्ती करने से हिचक रहा था। उसने तुरंत नगर थाना को सूचना दी। सूचना पर एक महिला पुलिसकर्मी जीप से बस स्टैंड पहुंची, लेकिन महिला को उतारने के प्रयास में वह हाथापाई पर उतर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

काफी समझाने-बुझाने के बाद भी महिला अपनी सीट से हिलने को तैयार नहीं हुई। उसने स्पष्ट कह दिया कि वह किसी भी हालत में बस से नहीं उतरेगी। परिस्थिति को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी ने चालक से बस को सीधे थाना ले जाने को कहा।

इसके बाद पुलिस की जीप आगे-आगे और बस पीछे-पीछे नगर थाना पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बस से नीचे उतारा। चालक ने तब जाकर राहत की सांस ली। महिला को बस से बाहर निकालने में ठंड की रात में महिला पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।

दुमका नगर थाना की पुलिस ने बताया कि महिला अभी नशे में है। नशा उतर जाने के बाद जब वह जाना चाहेगी, उसे सुरक्षित घर भेज दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150878

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com