search

Haryana News: गाली देने का विरोध करने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या, डंडे और कृपाण से किया हमला

deltin33 2025-12-6 03:07:14 views 1248
  

गाली देने का विरोध करने पर भतीजे ने की चाचा की हत्या। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गाली देने का विरोध करने पर किसान अवतार सिंह (40) की उसके भतीजे सुखजीत उर्फ डिंपल ने हत्या कर दी। वारदात थाना छप्पर क्षेत्र के तलाकौर गांव में वीरवार दोपहर हुई। इसमें अवतार सिंह की जांघ में कृपाण से किए वार से काफी खून बह गया। उसे परिजन सरस्वती नगर के सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर ले आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह रात में कमरे में सोया था, पर सुबह पलंग पर मृत मिला। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुखजीत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में तलाकौर गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा अवतार सिंह अविवाहित था, जो गांव में खेतीबाड़ी करता था।

चार दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे सुरेंद्र, उनकी पत्नी चरणजीत कौर व बेटा अवतार सिंह घर पर थे, तभी भतीजे का बेटा सुखजीत उर्फ डिंपल घर में घुसकर बेवजह अवतार से गाली देने लगा।

गाली देने से मना किया, पर वह नहीं रुका और डंडा लेकर आ गया। आते ही अवतार पर डंडे से वार किए। वह बेटे अवतार को बचाने के लिए बीच में आए तो उनकी बाजू पर भी सुखजीत ने डंडा मार दिया। बाद में सुखजीत भाग गया। कुछ देर बाद आरोपित दोबारा कृपाण लेकर आया और आते ही अवतार सिंह की जांघ में दो बार कृपाण से वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गया।

सुखजीत मौके से भाग गया। घायल अवतार ने डायल-112 पर सूचना दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अवतार को सरस्वती नगर के सामुदायिक केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। अवतार व परिवार के लोग रात में अपने अगल-अगल कमरों में सोने चले गए।

शुक्रवार सुबह जब अवतार को जगाने उसके कमरे में गए तो वह मृत अवस्था में मिला। चिकित्सकों के अनुसार अवतार सिंह की जांघ में नस ब्लाकेज के चलते उसकी मौत हुई है, वहीं परिजनों का आरोप है कि अवतार की उसके भतीजे सुखजीत ने कृपाण के वार कर मौत के घाट उतार दिया।
तीन बेटों की बीमारी से तो चौथा झगड़े में खोया

मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे थे। तीन की पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। वहीं अब चौथे बेटे को भी झगड़े में खो दिया है। अब घर पर वह और उनकी पत्नी चरणजीत कौर ही रह गए हैं। कौर भी कैंसर की मरीज हैं।

दोनों चार बेटों के अर्थियां उठते देख टूट चुके हैं। अवतार सिंह ने उनकी देखभाल में विवाह भी नहीं किया था, उसकी मौत से उनको बड़ा झटका लगा है।


मृतक के पिता की शिकायत पर सुखजीत के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गाली के कारण विवाद हुआ था। फिर भी आगे की जांच की जा रही है।

- सुमित कांबोज, प्रभारी, थाना छप्पर।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477805