search

सिंगापुर, फ्रांस, यूएई... इन 8 देशों में अब UPI से हो सकेगा पेमेंट, सरकार कर रही बात

LHC0088 2025-12-6 02:11:00 views 1269
  

भारत का यूपीआई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा स्वीकार्य



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त सेवा सचिव एम. नागराजू ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म यूपीआइ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य बनाने के लिए आठ देशों के साथ बातचीत कर रहा है। फिलहाल भारत की लोकप्रिय भुगतान प्रणाली यूपीआइ को आठ देशों में स्वीकार्य किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें भूटान, सिंगपुर, कतर, मारीशस, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), श्रीलंका और फ्रांस शामिल हैं। इससे भारतीय पर्यटक विदेशों में लेन-देन के लिए यूपीआइ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत का यूपीआई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा स्वीकार्य

नागराजू ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, \“हम अब यूपीआइ लेनदेन को संभव बनाने के लिए करीब सात-आठ देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिनमें पूर्वी एशिया के कई देश शामिल हैं।\“ उन्होंने बताया कि भारत कुछ देशों के साथ व्यापार वार्ताओं के दौरान यूपीआइ को भी शामिल कर रहा है।
व्यापार वार्ताओं में यूपीआई को शामिल करने की कोशिश

नागराजू ने कहा, \“कुछ देशों के साथ जिन व्यापार वार्ताओं को हम आगे बढ़ा रहे हैं, उनमें यूपीआइ का भी एक पहलू रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र में गहराई से शामिल वित्तीय-प्रौद्योगिकी उद्योग भी इसमें अपनी भूमिका निभा सके।\“ उन्होंने कहा कि भारत को लागत और पैमाने के स्तर पर बढ़त हासिल है और इस लाभ का उपयोग देश के हित में करना चाहता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821