search

BJP National President JP Nadda देवघर पहुंचे; रात में झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर करेंगे मंथन, कोर कमेटी को सौंपेंगे विशेष टास्क

cy520520 2025-12-6 01:37:52 views 1249
  

देवघर हवाईअड्डे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को तिलक लगाकर स्वागत करता पंडा। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, देवघर। BJP National President JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार की देर शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। उनके साथ गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। नड्डा रात करीब आठ बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और पार्टी झंडों के साथ उत्साहपूर्वक मौजूद थे। नड्डा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभिनंदन कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके बाद उनका काफिला परिसदन पहुंचा।

शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत नड्डा देवघर में नव-निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणि सभा के सदस्यों, संघ प्रतिनिधियों और पंडा समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

दोपहर बाद वे एम्स देवघर का निरीक्षण करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे के क्या मायने? सियासी या सिर्फ देवघर कार्यालय उद्घाटन

एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक के मार्ग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। रात में नड्डा झारखंड प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164394