search

कर्नाटक में बस और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Chikheang 2025-10-5 07:36:02 views 1160
  कर्नाटक में कार-बस में टक्कर में तीन लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)





पीटीआई, तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को इस जिले के बेलाधारा गेट के पास एक निजी बस और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब यह हादसा हुआ, तब बस तुमकुरु से पावागड़ा जा रही थी। पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ित कोराटागेरे तालुक के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और कार से दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल जा रहे थे।



हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। तुमकुरु ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953