search

मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने की थी सूचना... खूब दौड़ी पुलिस, यह था मामला

Chikheang 2025-12-5 22:10:18 views 769
  

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक मकान पर इस्लामी झंडा लगने से सनसनी फैल गई। (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। नगर के चचरई मोड़ पर एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस मकान पर पहुंची और झंडा को अपने कब्जे में ले लिया।

उधर, झंडा लगाने वाला युवक पुलिस को देखकर भाग गया। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर नगर के चचरई मोड पर एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने का वीडियो प्रसारित हो गया। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को लगी, वह लोकेशन निकाल कर उस मकान तक पहुंची। पुलिस ने मकान पर लगे झंडे को उतार कर कब्जे में ले लिया, लेकिन आरोपित युवक पुलिस को देखकर भाग गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने झंडा अपने कब्जे में ले लिया है। झंडा पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि इस्लामी है। वहीं, माहौल खराब करने वालों व झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168954