search

Cold Wave Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से कोयलांचल में बढ़ी ठंड, आज और लुढ़केगा पारा, माैसम विभाग ने किया सचेत

Chikheang 2025-12-5 13:37:14 views 925
  

ठंड से बचने की कोशिश में दो मासूम। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Cold Weather Alar हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी तेज हो गई है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं का असर झारखंड में भी दिखाई देने लगा है। धनबाद कोयलांचल में दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन रात में बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनुमान है कि इस सप्ताह रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ज्यादा की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग नौ डिग्री रहने की संभावना है, जबकि उसके बाद यह 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

राज्य के कई जिलों में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें धनबाद से सटा बोकारो जिला भी शामिल है। बोकारो में शीतलहर चलने का असर धनबाद में भी महसूस किया जाएगा।

मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्तमान में झारखंड में कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में वृद्धि हो रही है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार तक सुबह कोहरा छाने के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि रविवार और सोमवार को आंशिक बादल छा सकते हैं।
अगले चार दिनों का संभावित तापमान (अधिकतम/न्यूनतम °C में)

शुक्रवार : 25 / 9
शनिवार : 25 / 9
रविवार : 25 / 10
सोमवार : 26 / 11
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168883