search

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में छह गो तस्कर धराये, हथियार जब्त

Chikheang 2025-11-20 18:37:05 views 1188
  

मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। करंडा थाना थाना अंतर्गत बड़सरा बाईपास रोड पर मुठभेड़ के दौरान छह गो तस्कर गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

बुधवार की रात्रि चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग से दो पिकआप वाहन लदे गोवंश व बाइक सवार की घेराबंदी करंडा पुलिस ने बड़सरा बाईपास पर की। घिरा देख गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पुलिस की गोली से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई करंडा थाना पुलिस व बड़सरा चौकी के संयुक्त प्रयास से किया गया। तस्करों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, दो पिकप व एक अपाचे बाइक बरामद की गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166638