search
 Forgot password?
 Register now
search

हापुड़ में पति समेत पांच लोगों ने की घिनौनी हरकत, प्रेस से महिला के निजी अंग को जलाया

LHC0088 2025-12-5 04:07:17 views 704
  

महिला के पति समेत पांच लोगों ने कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से शरीर के विभिन्न अंग व प्राइवेट पार्ट को जला दिया।



जागरण संवाददाता, बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति समेत पांच लोगों ने कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से शरीर के विभिन्न अंग व प्राइवेट पार्ट को जला दिया। आरोपित महिला को ढूंढकर उनकी हत्या करने की भी फिराक में लगा हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी शादी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले मनोज से 17 वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पति चरित्रहीन व्यक्ति है और उनके बच्चे पैदा होने के बाद भी वह आजतक अपना जीवन बामुश्किल काटती आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि 24 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे श्रीचंद ने उनके हाथ और रोहताश ने उनके पैर पकड़े। संजय व सुभाष उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जबकि पति ने कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से शरीर के विभिन्न अंग समेत प्राइवेट पार्ट को जलाकर घिनौनी अमानवीय घटना को अंजाम दिया।

शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्हें देख सभी आरोपित भाग निकले। मामले में वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की नहीं, बल्कि उनके कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए।

आरोप है कि आरोपित उन्हें ढूंढकर जान से मारने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोपितों ने उनका मोबाइल व आधार कार्ड भी उनसे छीन लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152479

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com