search

चमकौर साहिब में रूपनगर-लुधियाना रोड पर कार-पिकअप की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो सैनिकों की मौत

Chikheang 2025-10-5 05:06:32 views 1291
  दर्दनाक हादसे में छुट्टी जा रहे दो सैनिकों की मौत (फोटो: जागरण)





जागरण संवाददाता, रूपनगर। शनिवार सांय श्री चमकौर साहिब थीम पार्क के सामने रूपनगर लुधियाना रोड पर एक दर्दनाक हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हिमाचल नंबर सुजुकी फ्रॉक्स कार लुधियाना से हिमाचल की तरफ जा रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह कार अचानक सामने से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी के साथ टकरा गई। कार में सवार तीन व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीसरे साथी को गंभीर चोटे लगी है। पुलिस के मुताबिक कार में सवार तीनों व्यक्ति भारतीय फौज जवान सवार थे। ये तीनों सैनिक फिरोजपुर से छुट्टी जा रहे थे।



तीनों हिमाचल के हैं। मरने वाले सैनिकों में कुलदीप कुमार (24) निवासी कांगड़ा और धर्मेश सिंह (26) मंडी (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। इनका तीसरा साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ है। वो हिमाचल के पाउटा साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है। शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953