search

बस्ती में बरामदे से लटके शव को देखते ही परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

Chikheang 2025-10-5 05:06:29 views 1263
  बरामदे में लगे पंखे से लटका मिला युवक का शव।





जागरण संवाददाता, बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा मोहल्ले में एक युवक का शव शनिवार की भोर में घर के बरामदे में पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोडवेज विवेकानंद तिवारी व फोरेंसिक टीम घटना की छानबीन की और घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जयपुरवा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार गौड़ वह नगर पालिका बस्ती में आउटसोर्सिंग पर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। उसके पिता संत कुमार गौड़ भी ऑउटसोर्सिंग पर नगरपालिका में ही कार्यरत हैं।



स्वजन के अनुसार शुक्रवार की रात वह सोने चला गया था। शनिवार की भोर करीब तीन बजे मां अनीता देवी की जब नींद खुली तो उन्होंने बरामदे में अभिषेक को पंखे से लटका देखा। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था।

उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रोडवेज ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अभिषेक की अभी शादी नहीं हुई थी।

कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।



यह भी पढ़ें- देवरिया में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगाला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953