search

Delhi Weather: दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! अब चलेगी शीतलहर; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

deltin33 2025-12-5 02:39:06 views 675
  

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चलने की संभावना।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार शुक्रवार को इसमें और गिरावट आने कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आइएमडी के अनुसार राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। शुक्रवार को यह कम होकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और इसकी गति 10 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। शनिवार से तापमान में कुछ वृद्धि होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को लेकर दिल्ली के कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा बाधित, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477699