search

हाथ की कटी अंगुली से से हुई युवक की शिनाख्त, दो दिन पहले नाले में मिली थी लाश

Chikheang 2025-10-5 03:36:31 views 1250
  हाथ की कटी अंगुली से स्वजन ने की शव की शिनाख्त। जागरण





संवाद सहयोगी, तिर्वा । बरसाती नाले में युवक का शव दो दिन पूर्व पड़ा मिला था। युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं था। इससे स्वजन ने हाथ की कटी अंगुली और कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन बोले, युवक मानसिक मंदित था और दो दिन पूर्व घर से बिना बताए निकला था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कस्बे के मंडी बाजार निवासी 40 वर्षीय रामनरेश मानसिक मंदित थे। रामनरेश अपने घर से 29 सितंबर की शाम को निकले थे। वापस घर नहीं लौटे। स्वजन तलाश करते रहे। मानसिक मंदित होने के कारण जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।


यहां मिली थी लाश

दो अक्टूबर की शाम करीब तीन बजे इंदरगढ़ रोड पर बछर्ज्जापुर गांव के पास बरसाती नाले में रामनरेश का शव उतराता मिला था। चरवाहों ने शव देखा तो जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव मर्च्युरी में रख दिया था।

लावारिश शव मिलने की जानकारी होने पर स्वजन मर्च्युरी में देखने पहुंचे। चेहरा स्पष्ट नहीं था। इससे हाथ की कटी अंगुली और कपड़ों से पहचान हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953