search

गाजियाबाद में झगड़ा कर मायके चली गई पत्नी, परेशान पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

deltin33 2025-12-4 23:07:54 views 1260
  

झगड़ा कर पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। झगड़ा कर पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जनकपुरी इलाके की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन स्वजन ने इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर स्वजन तैयार हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मूलरूप से नेपाल के रहने वाले तेजा (27) जनकपुरी में पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहे थे। पांच दिन उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई।

तेजा ने कई बार पत्नी को वापस आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आई। इससे परेशान होकर बुधवार रात घर में फंदा लगाकर तेजा ने आत्महत्या कर ली। एसीपी ने बताया कि स्वजन की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477714