search

पंचकूला पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय वीजा फ्रॉड रैकेट, 5 गिरफ्तार, डीसीपी का दावा- जल्द और गिरफ्तारियां होंगी

Chikheang 2025-12-4 22:40:23 views 1049
  

पकड़े गए शातिरों के बारे में जानकारी देते डीसीपी सृष्टि गुप्ता।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। पुलिस ने अंतरराज्यीय वीजा धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि गिरोह बड़े पैमाने पर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जांच जारी है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पकड़े गए शातिर फिनलैंड, आस्ट्रेलिया और इटली के वर्क वीज़ा दिलाने का झांसा देकर आठ युवकों से 48 लाख रुपये ठग चुके थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटाप, 40 पासपोर्ट, फिनलैंड के 4 फर्जी टीआरसी कार्ड, 6 चेकबुक, कई नकली मुहरें, करीब 10 एटीएम कार्ड, 6.75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही संबंधित बैंक खातों में मौजूद 4 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847