search
 Forgot password?
 Register now
search

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डूबकी, हर-हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान रहा तट

cy520520 2025-12-4 22:09:12 views 935
  

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई।



संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट सहित तीन स्थानों पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट हर- हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो गया। वहीं अल्लाबक्ख्शपुर गांव के पास हाईवे पर बने रहे ओवर ब्रिज के कारण जाम जैसे हालात बने रहे। वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मार्गशीष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को तीर्थ नगरी ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा, पुष्पावती पूठ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। हर हर गंगे के जयकारों, शंख एवं मंत्राेचार के कारण गंगा तट पर भक्ति का संचार होता रहा। सर्दी का मौसम होने के बाद भी आस्था में डूबे लोग गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करते रहे।

अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। इसके बाद अमृत परिसर, वेदांत मंदिर, श्रीराधा श्याम मंदिर, हनुमान मंदिर, नक्का कुआं मंदिर, गंगा मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। वहीं मंदिरों में चल रहे भजन कीर्तन में भाग लिया।

इस दौरान अनेक भक्तों ने मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा गरीब एवं असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान देकर पुण्य अर्जित किया। गंगा तट एवं हाईवे पर भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क रहे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते हुए लोगों को सचेत करते रहे तथा बैरिकेडिंग के साथ ही बोर्ड आदि लगवाए।

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर अल्लाबक्ख्शपुर के पास ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रात से ही जाम जैसे हालात दिखाई दिए। दिन में दस बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के बाद वाहनों की गति पर ब्रेक लगना शुरू हो गया। जाम से बचाने के लिए यहां पुलिस लगातार निगरानी करती रही तो वहीं कई अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई।

बता दें कि यहां ओवर ब्रिज निर्माण के कारण वाहनों को हाईवे की सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रास्ता संकरा होने के कारण यहां 24 घंटे जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149965

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com