search

पश्चिमी चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका शव

LHC0088 2025-11-24 19:37:20 views 847
  

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या। (जागरण)



जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की हत्या की घटना घटी है। हजमा टोला गांव की विवाहिता (25) सुनीता देवी की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर हरपतबेनी नदी में फेंक दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शव हरपतबेनी नदी के दक्षिणी हिस्से से बरामद कर लिया गया है। मृतका के पिता कुमारबाग थाने के कुडवा मठिया, मलकौली टोला निवासी नगीना पटेल ने दहेज में नगद 2 लाख और एक बाइक के लिए ससुराल वालों द्वारा बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पिता के आवेदन पर मैनाटांड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज मामले में मृतका के पिता ने बताया है कि बेटी सुनीता की शादी हजमाटोला गांव निवासी व्यास पटेल के पुत्र राजकुमार पटेल (25) से पांच साल पहले की थी। लेकिन शादी के बाद से ही दामाद राजकुमार और उसके परिजन लगातार दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर रहे थे।

दहेज नहीं मिलने पर वे सुनीता का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। इस क्रम में उन्हें 23 नवंबर को सूचना मिली कि उनकी बेटी संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। खोजबीन के बीच पता चला कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वालों ने सुनीता की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया है।

उसके बाद आरोपित ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता नगीना पटेल द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें मृत महिला का पति राजकुमार पटेल, ससुर व्यास पटेल, सास सीता देवी समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है।

वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल हॉस्पिटल बेतिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी कि मौत कैसे हुई है? पुलिस मामले में फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622