search

बारामूला में सैनिक को लगी गोली, उत्‍तराखंड का लाल हुआ बलिदान

LHC0088 2025-10-5 02:36:32 views 1266
  मौत की खबर सुनने के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रतीकात्‍मक





संवाद सहयोगी, जागरण कोटद्वार। गोरखा रेजीमेंट में तैनात कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लालपुर वार्ड निवासी 25 वर्षीय सैनिक सूरज की बारामूला में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। रेजिमेंट की ओर से घटना की सूचना सूरज के स्वजनों को दी गई। मौत की खबर सुनने के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लालपुर वार्ड के पार्षद नेत्र सिंह असवाल ने बताया कि शुक्रवार को सेना की ओर से सूरज के निधन की सूचना स्वजनों को दी गई। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान सूरज को गोली लगी, जिससे उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि सूरज पुत्र प्रेम सिंह वर्ष 2021 में गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।



बताया कि बीती दस सितंबर को वह छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी पर बारामूला पहुंचे थे। शुक्रवार को स्वजनों को उनके निधन का दु:खद समाचार मिला। अभी तक मिली जानकारी के आधार पर पार्षद ने बताया कि क्रास फायरिंग के दौरान सूरज को गोली लगी। उन्होंने बताया कि रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास में पहुंचेगा। घटना की सूचना के बाद लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सैनिक के घर पर पहुंच रहे हैं।




पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक में सूरज सिंह के निधन में शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में दो मिनट का मौन रख बलिदानी सूरज की आत्मा को शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, मदन सिंह, गोपाल सिंह, देवेंद्र रावत, मेहरबान सिंह चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138