search
 Forgot password?
 Register now
search

राजस्थान में ठंड के चलते कोल्डवेव का अलर्ट, हिमाचल और मध्य प्रदेश में बढ़ी सर्दी, यूपी में विजिबिलिटी कम होने से 7 फ्लाइट कैंसिल

Chikheang 2025-12-4 17:47:27 views 1191
दिसंबर शुरू होते ही राजस्थान में भी ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गुरुवार की सुबह अधिकांश जिले शीतलह की चपेट में नजर आए। सीकर के फतेहपुर और बीकानेर के लूणकरणसर में तापमान गिरकर 3.2°C तक पहुंच गया। सीकर, चूरू और झुंझुनूं में हालात और भी ज्यादा सर्द हैं, जहां लोग कड़ाके की ठंड से कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड और भी तीखी हो सकती है।



दरअसल, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यहां के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना जताई है।



उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड बढ़ी




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-tmc-suspends-mla-humayun-kabir-for-calling-for-babri-masjid-rebuilt-mamata-banerjee-anger-over-his-statement-article-2301499.html]West Bengal: बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वाले विधायक हुमायूं कबीर को TMC ने किया सस्पेंड, बयान से ममता भी थीं नाराज
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 12:45 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/putin-s-delhi-visit-sends-hotel-tariffs-soaring-to-rs-85000-rs-1-3-lakh-a-night-top-5-stars-sold-out-article-2301442.html]Putin India Visit: पुतिन के दिल्ली दौरे से 5-स्टार होटलों के किराए में रिकॉर्ड उछाल, ₹1.3 लाख तक पहुंचा एक रात का टैरिफ, टॉप होटल फुल
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 12:23 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/economy/repo-rate-cut-could-home-buyers-get-a-gift-from-the-rbi-in-the-form-of-an-interest-rate-cut-find-out-what-the-sbi-report-says-article-2301435.html]Repo rate cut : क्या होम बायर्स को RBI से मिल सकता है ब्याज दरों में कटौती का तोहफा? जानिए क्या कहती है SBI की रिपोर्ट
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 12:11 PM

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड अचानक बढ गई है। जिसका सबसे ज्यादा असर सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर और आसपास के जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां के कई जिलों में रात का तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है।



मंगलवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीकानेर के लूणकरणसर में भी तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और बढ़ गई।



मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले 48 घंटों के भीतर उत्तर राजस्थान के जिलों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है।



तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई



राज्य में बुधवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली और हनुमानगढ़ के इलाकों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ।



प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान  (अधिकतम–न्यूनतम)



    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   अजमेर
   25.5
   13.3
   
   
   भीलवाड़ा
   25.8
   14.2
   
   
   वनस्थली (टोंक)
   25.2
   10.1 (सुधारित)
   
   
   अलवर
   24.4
   8.2
   
   
   जयपुर
   25.5
   13.7
   
   
   पिलानी
   25.5
   5.7
   
   
   सीकर
   24.0
   6.0
   
   
   कोटा
   26.5
   14.3
   
   
   उदयपुर
   25.8
   12.8
   
   
   बाड़मेर
   29.8
   13.8
   
   
   जैसलमेर
   26.7
   9.5
   
   
   जोधपुर
   28.4
   14.5
   
   
   बीकानेर
   25.8
   10.3
   
   
   चूरू
   25.6
   5.0
   
   
   श्रीगंगानगर
   23.2
   7.1 (सुधारित)
   
   
   नागौर
   26.2
   5.5
   
   
   बारां
   25.9
   15.0
   
   
   जालोर
   27.9 (सुधारित)
   10.7 (सुधारित)
   
   
   फतेहपुर
   25.6
   3.2
   
   
   करौली
   22.9
   10.0
   
   
   दौसा
   25.7
   8.8
   
   
   प्रतापगढ़
   26.2
   13.9
   
   
   झुंझुनूं
   24.2 (सुधारित)
   8.1 (सुधारित)
   



पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना



वहीं, पहाड़ी राज्यों में ठंड कपां देने वाली पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में 5 और 7 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि हिमाचल के 17 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 5°C से नीचे दर्ज किया गया है। जबकि लाहौल स्पीति के ताबो में -9.8°C, कल्पा में -1.5°C, कुकुमसेरी में -3.9°C रिकॉर्ड हुआ।



मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप



मध्य प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से राज्य में ठंड पड़ सकती है। तापमान में लगभग 2°-3°C तक गिरावट होगी। गुरुवार को भी राज्य के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम दर्ज किया गया।



यूपी में ठंड की वजह से फ्लाइट कैंसिल



फिलहाल इस समय उत्तर प्रदेश में पड़ने वाली ठंड ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कई शहरों में रात के तापमान में भारी गिरवाट दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर का नगर का तापमान 7.1°C दर्ज किया गया। विजिबिलिटी में कमी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा फ्लाइट लेट पहुंची। जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से पहुंचने वाली 7 फ्लाइटें कैंसिल हो गईं।



यह भी पढ़ें: PMCH में बवाल, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से OPD-इमरजेंसी सेवाएं ठप, 2,000 मरीज वापस लौटे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154105

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com