search

AJSU नेता पर 12 साल पहले हुआ था हमला, पूर्व MLA विनोद सिंह ने धनबाद कोर्ट में बताई असल कहानी

LHC0088 2025-12-4 17:37:45 views 1253
  

बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। आजसू पार्टी के कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव व अन्य पर जानलेवा हमला करने के 12 वर्ष पुराने मामले में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह समेत 12 अन्य बुधवार को अदालत में हाजिर हुए एमपी एमएलए कोर्ट के लिए गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में सभी आरोपियों का सफाई बयान दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोर्ट को दिए बयान में विनोद सिंह ने कहा कि वह निर्दोष है। प्राथमिकी आजसू पार्टी के तत्कालीन प्रखंड सचिव डेगलाल यादव के लिखित शिकायत पर सदर थाना बिरनी जिला गिरीडीह में 17 जून 12 को विनोद सिंह तत्कालीन विधायक, सीताराम, रीना गुप्ता, रामकिशून ,मुंशी विश्वकर्मा, सरजू यादव,मुस्तकीम अंसारी, असगर अंसारी ,रामू बैठा, बद्री महतो, नारायण यादव, बलराम यादव तथा अन्य के विरुद्ध दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के मुताबिक तय कार्यक्रम के अनुसार 17 जून 12 को सारंडा मध्य विद्यालय प्रांगण में आजसू पार्टी की सभा चल रही थी। सभा को छोटे लाल यादव संबोधित कर रहे थे। तभी विधायक के नेतृत्व में करीब 600 लोग आए और बगोदर विधानसभा प्रभारी छोटे लाल यादव सह जीप उपाध्यक्ष गिरिडीह पर हमला कर दिया।

आरोप था कि आरोपियों ने एक भरी का सोने का चैन भी छीन लिया था तथा ईंट पत्थर व लाठी से आजसू कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया था तथा मंच को तोड़फोड़ कर दिया था.
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166646