search

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा युवक, सड़क हादसे में घायल हुआ था प्रवीण

LHC0088 2025-10-5 01:06:52 views 1236
  जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दुर्घटना में घायल युवक





जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में 25 सितंबर को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुआ जिला बुलंदशहर गांव औलीना का रहने वाला युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले में अब पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट जिला बुलंदशहर गांव औलीना का रहने वाले भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उसका पुत्र प्रवीण बाबूगढ़ स्थित एएलवी माइक्रोकेर फाउंडेशन कंपनी में पिछले दो महीने से काम कर रहा था। 25 सितंबर को प्रवीण बाइक पर सवार होकर सिंभावली से वापस लौट रहा था।



थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन दौड़ाया और सीधी पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुत्र के इलाज में व्यस्त रहने के चलते पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।



थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138