search

श्रीलंका में एनडीआरएफ का ऑपरेशन सागर बंधु जारी, 150 से ज्यादा लोगों को बचाया

Chikheang 2025-12-4 13:07:25 views 712
  

श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह में राहत एवं बचाव कार्य करती एनडीआरएफ इंडिया की टीम। सौ. एनडीआरएफ



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनडीआरएफ का श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मानवता मिशन जारी है। जवान अब तक डेढ़ सौ से अधिक लोगों को बचा चुके हैं। गर्भवती महिला भी सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ ) ने श्रीलंका में आए विनाशकारी चक्रवात दितवाह से प्रभावित इलाकों में 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है।भारत सरकार ने आपरेशन सागर बंधु के तहत 80 सदस्यों और चार खोजी कुत्तों की दो टीमें श्रीलंका भेजीं हैं। इन टीमों को आपदा ग्रस्त इलाकों कडुवेला, बदुल्ला और पुट्टलम में तैनात किया गया है, जहां पर यह बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं। अब तक 70 लोगों को बचाया गया है।

80 से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही जवान पशुधन को भी सुरक्षित बाहर निकाल रहे है। श्रीलंकाई सुरक्षा बलों और प्रशासन की मदद से एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री व भोजन के पैकेट भी वितरित कर रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम भीषण मलबे में दबे लोगों को भी तलाश कर रही है।

अब तक दो शवों को बाहर निकाला गया है।टीम ने पुट्टलम से नौ महीने की गर्भवती महिला को भी सफलतापूर्वक बचाया है। एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी के कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व वाली 80 सदस्यीय टीम में चार महिला बचावकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय महिलाओं की सहायता की विशेष जिम्मेदारी दी गई है।कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ गाजियाबाद से अब तक 24 टन से अधिक राहत सामग्री श्रीलंका के लिए भेजी गई है। एनडीआरएफ की टीम दिन रात राहत अभियान में जुटी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791