search

बारिश में भी थमी नहीं कदमताल, चुनार में RSS का भव्य पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का अनुशासित प्रदर्शन

LHC0088 2025-10-5 00:36:31 views 1271
  कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।





जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को चुनार के पचेवरा न्याय पंचायत में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कैलहट स्थित राम ललित सिंह महाविद्यालय से आरंभ होकर कैलहट मार्केट तक स्वयंसेवकों ने बारिश में भीगते हुए अनुशासित पंक्तियों में कदमताल किया। तेज वर्षा और फुहारों के बावजूद स्वयंसेवकों के कदम थमे नहीं। घोष और गीत की गूंज के बीच जब स्वयंसेवक अनुशासन की धारा में प्रवाहित हुए तो वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मुख्य वक्ता विभाग पर्यावरण प्रमुख गोविंद ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण में संघ ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी वर्ष केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है बल्कि भविष्य की प्रेरणा भी है। संघ राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार ने की थी।



नागपुर से प्रारंभ हुआ यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। संघ ने अपने कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को संगठित करने और राष्ट्रहित में खड़ा करने का कार्य किया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक पुनर्निर्माण, शिक्षा, सेवा, संस्कार और संस्कृति तक हर क्षेत्र में संघ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 1947 में देश की आज़ादी के बाद संघ ने राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों में योगदान दिया और समय-समय पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लिया।



संघ का मूल ध्येय है हिंदू समाज को संगठित करना और राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाना। शाखाओं के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक प्रशिक्षण देकर संघ स्वयंसेवकों में अनुशासन, त्याग और सेवा की भावना का संचार करता है। यही अनुशासन पचेवरा के पथ संचलन में भी स्पष्ट दिखाई दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कॉलेज प्रबंधक अनमोल सिंह ने की। इस अवसर पर सह खंड संघ चालक मेवा लाल, जिला कार्यवाह अमित, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह, विहिप जिला अध्यक्ष दिनेश प्रकाश सिंह सहित महेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, विकास, प्रिंस अंजनी, जगदीश सिंह, अजय, सेवा प्रमुख राजेश, समीप, सुनील, विनय, रोहित, राम सिंह, जय सिंह आदि उपस्थित रहे। बारिश से भीगे हुए स्वयंसेवकों की यह अनुशासित पंक्तियां यह संदेश दे रही थीं कि प्रतिकूल परिस्थितियां भी राष्ट्रसेवकों की आस्था और समर्पण को डिगा नहीं सकतीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138