search

शादी में दस लाख और कार ना मिलने पर मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता, मामला दर्ज

deltin33 2025-10-4 23:06:40 views 1251
  मंगेतर ने गोद भराई की रस्म कर युवती से तोड़ा सम्बंध। जागरण





संवाद सूत्र, कुंदरकी । मुरादाबाद निवासी युवक ने कुंदरकी के गांव निवासी युवती से गोद भराई कर रिश्ता जोड़ लिया। जिसके बाद शादी में कार व दस लाख की मांग पूरी न होने पर संबंध तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव सराय पंजू निवासी युवती प्रेमलता की चार माह पहले थाना मंझोला के मंडी समिति के पास गांव पेपटपूरा निवासी मोहित से गोद भराई की रस्म पूरी की गई। वर एवं वधू पक्ष की सहमति से 12 नवंबर को शादी भी तय कर दी गई।


शादी में मांगे 10 लाख और कार

आरोप है कि मंगेतर के घरवाले शादी में दस लाख व चार पहिया गाड़ी मांगने की जिद पर लगे है। परंतु गोद भराई के दौरान ऐसी कोई मांग भी नहीं की गई थी। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मोहित, भूरा सिंह, पूनम समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521