search

दूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, वृद्धि दर में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला ये राज्य

Chikheang 2025-12-4 02:09:04 views 1258
  



नई दिल्ली। बिहार में दूध, अंडा और मांस उत्पादन में पिछले एक वर्ष के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अंडा उत्पादन में जहां करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं दूध उत्पादन के मामले में राज्य देश में छठे स्थान पर पहुंच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मांस उत्पादन में भी 4.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बिहार राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयालक्ष्मी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार ने दूध, अंडा और मांस उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर में राष्ट्रीय स्तर को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर दूध की वार्षिक वृद्धि दर 3.58 प्रतिशत, अंडे की 4.44 प्रतिशत और मांस की 2.46 प्रतिशत रही। इसके मुकाबले बिहार में दूध उत्पादन वृद्धि 4.24 प्रतिशत, अंडे में 9.99 प्रतिशत और मांस में 4.03 प्रतिशत दर्ज की गई। डॉ. विजयालक्ष्मी के अनुसार, राज्य में प्रति व्यक्ति उपलब्धता भी बढ़ी है। वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 277 ग्राम, प्रति वर्ष अंडा उपलब्धता 27 और मांस उपलब्धता 3.19 किलोग्राम थी, जो 2024-25 में बढ़कर क्रमशः 285 ग्राम प्रतिदिन, 29 अंडे प्रति वर्ष और 3.27 किलोग्राम प्रतिवर्ष हो गई।

उन्होंने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में मछली उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और बिहार अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। वर्ष 2013-14 में राज्य की राष्ट्रीय रैंकिंग नौवें स्थान पर थी, जो 2023-24 में बेहतर होकर चौथे स्थान पर पहुंच गई।

भाषा इनपुट के साथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168809