search

ट्रंप के गाजा पीस प्लान पर इजरायल ने फेरा पानी, गाजा में धुआंधार अटैक में गई 6 लोगों की जान

Chikheang 2025-10-4 22:36:53 views 1282
  इजरायल ने गाजा पर किया हमला। फोटो - पीटीआई





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जोर-शोर से इजरायल और हमास का युद्ध रुकवाने की कोशिशों में लगे हैं। रविवार को ट्रंप ने गाजा में बमबारी रोकने के आदेश दिए थे। मगर, इसी बीच इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर हमला बोल दिया है। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायल ने गाजा पर फिर से एयर स्ट्राइक की। इस दौरान गाजा सिटी में 4 लोगों की मौत हो गई और खान यूनिस में 2 लोगों की जान चली गई।



  

इजरायली हमले के बाद गाजा में तबाही का मंजर। फोटो - रायटर्स
ट्रंप के आदेश पर इजरायल की सहमति

इजरायल ने शनिवार को ट्रंप के गाजा प्लान का पहला चरण लागू करने के आदेश दिए थे। इस दौरान इजरायली सरकार ने सेना को गाजा में नरमी बरतने और सैन्य गतिविधियों को कम करने के लिए कहा गया था। इजरायली सेना के चीफ ने भी इसकी पुष्टि की थी, लेकिन उन्होंने सैन्य गतिविधियों पर चुप्पी साध रखी थी।


ट्रंप ने हमास को दिया 2 दिन का समय

डोनल्ड ट्रंप ने गाजा पर 20 पॉइंट प्लान पेश करते हुए हमास को 2 दिन यानी रविवार तक का समय दिया है। ट्रंप का मानना है कि सिर्फ वही गाजा में शांति स्थापित कर सकते हैं।

ट्रंप के अनुसार,


हमास भी शांति चाहता है। इजरायल को गाजा में बमबारी बंद कर देनी चाहिए, जिससे सभी बंदियों को सुरक्षित और जल्द से जल्द वापस भेजा जा सकेगा। हम इसपर बातचीत कर रहे हैं। यह सिर्फ गाजा के लिए नहीं हैं, बल्कि मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए भी है।



  

इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद गाजा का हाल। फोटो - रायटर्स

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का कहना था, “युद्ध खत्म करने के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम का पूरा सहयोग करेंगे।“

यह भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट 26 अक्टूबर से, तीन गुना बढ़ सकते हैं यात्री; किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953