search
 Forgot password?
 Register now
search

विजय मर्चेंट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जमुई के 2 खिलाड़ियों का हुआ चयन, खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

LHC0088 2025-12-3 23:40:42 views 474
  

सुमित कुमार और निशु यादव।



संवाद सहयोगी, जमुई। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने आगामी बीसीसीआई विजय मर्चेंट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी। इस टीम में जमुई के दो होनहार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिन दो खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, उनमें खैरा प्रखंड के डुमरकोला निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार के पुत्र निशु यादव और चिहुटिया निवासी शिक्षक रंजीत कुमार सिंह के पुत्र सुमित कुमार शामिल हैं।

निशु बतौर विकेटकीपर तथा सुमित बतौर ऑफ स्पिनर टीम के लिए खेलेंगे। अपने चयन पर दोनों ने कई लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनमें उनके परिवार और टीपीएस क्रिकेट एकेडमी जमुई के कोच मयंक मेहता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह क्षण हम दोनों के लिए गर्व करने लायक है। जमुई जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने भी निशु और सुमित के चयन को जमुई के लिए गौरव की बात बताया और उनकी कड़ी मेहनत और जुनून की सराहना की।

जमुई से भाजपा विधायक और बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी निशु और सुमित के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि दोनों ने जमुई का नाम प्रदेश में बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

इधर, दोनों के बिहार टीम में चयनित होने पर उनके गृह प्रखंड और गांव में भी लोग खुश हैं। बाघाखाड़ निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक राज सहित खेल प्रेमियों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com