search

MP News: कर्नल की वर्दी पहनकर 15 लाख की ठगी, रिटायर्ड फौजी को बेटे-भतीजे की सेना में भर्ती का दिया था झांसा

cy520520 2025-12-3 23:10:57 views 1245
  

सेवानिवृत्त फौजी से ठगी (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। सेना भर्ती का सपना दिखाकर सिंगरौली के एक सेवानिवृत्त सैनिक से 15 लाख रुपये की ठगी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कर्नल बताते हुए वर्दी पहनकर मुलाकात की और रिटायर्ड फौजी के बेटे को अग्निवीर, जबकि भतीजे को सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिटायर्ड सैनिक भूपेंद्र पांडे, निवासी बैढ़न (सिंगरौली), अपने बेटे की नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए लखनऊ गए थे। शारीरिक परीक्षा में बेटा उत्तीर्ण नहीं हो पाया। इसी दौरान सेना की वर्दी में मौजूद एक युवक मिला, जिसकी नेमप्लेट पर एसएन राव लिखा था। उसने खुद को कर्नल बताया और आश्वासन दिया कि वह बेटे की भर्ती “अपनी पहचान” से करवा सकता है।

ठग ने यह भी कहा कि रिटायर्ड फौजियों के लिए एमइएस में विशेष भर्तियां निकली हैं और वह पांडे सहित उनके भतीजे को भी नौकरी दिला देगा। दो दिन लखनऊ में मुलाकातों के बाद उसने पहली किस्त के रूप में 7.50 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद उसने पांडे को ग्वालियर बुलाया। यहां उनके भतीजे और एक रिश्तेदार को भी नौकरी का झांसा दिया गया और दूसरी किस्त के रूप में फिर 7.50 लाख रुपये ले लिए। ठग ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिए और 4 दिसंबर की ज्वाइनिंग व 28 नवंबर की रिपोर्टिंग की तारीख बताई।

लेकिन जब पांडे परिवार ग्वालियर के सेना भर्ती कार्यालय पहुंचा, तो खुलासा हुआ कि सभी नियुक्ति पत्र नकली हैं। इसके बाद रिटायर्ड सैनिक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी से कुल 15 लाख रुपये ठगे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ठग की तलाश जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164266