ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना आजादी से पहले 1939 हुई थी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। इसमें 7 पर बीजेपी तो तीन पर आप ने जीत दर्ज की। वहीं एक सीट कांग्रेस को भी मिली है। लेकिन एक अन्य सीट पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने जीत दर्ज की, जिसने सबको चौंका दिया है। AIFB को इस उपचुनाव में 4.85 प्रतिशत वोट हासिल हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिस सीट पर एआईएफबी को जीत मिली है, वह है चांदनी महल वार्ड। यहां पर मोहम्मद इमरान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के मुंदसर उसमान को 4692 वोटों से हरा दिया। यह वही सीट है, जिस पर विवाद होने के बाद आप के दिग्गज नेता शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इनके बेटे आले मोहम्मद मटिया महल सीट से विधायक हैं।
आजादी से पहले हुई थी AIFB की स्थापना
इन चुनावों के बीच एआईएफबी की चर्चा बहुत हो रही है। आखिर यह कौन सी पार्टी है, जिसका नाम पहले कभी भी दिल्ली की राजनीति में नहीं सुनी और अचानक इसने एमसीडी के उपचुनाव में सबको चौंका दिया। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना आजादी से पहले 1939 हुई थी। इसके संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। यह पार्टी वामपंथी पार्टी मानी जाती है और यह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु आदि में एक्टिव है।
बता दें, एमसीडी के 12 सीटों पर पर 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएं भी शामिल थीं। बीजेपी ने आठ, जबकि आम आदमी पार्टी ने छह और कांग्रेस ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली MCD की बदल गई तस्वीर, BJP को AAP से 10 फीसदी ज्यादा मिला जनता का प्यार; एक क्लिक में पढ़ें 12 सीटों का हाल |