search

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप; पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का द‍िया आश्वासन

Chikheang 2025-12-3 20:38:07 views 1098
  



संवाद सूत्र, सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। दोपहर के समय पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बरेली जिले में सिरौली थाना क्षेत्र के गांव संतपुर निवासी फूल सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले अपनी बेटी 22 वर्षीय लक्ष्मी की शादी मुजाहिदपुर गांव के सतेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीकठाक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने लक्ष्मी को परेशान करना शुरू कर दिया। वह दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। उसका उत्पीड़न करते थे। इससे लक्ष्मी भी काफी परेशान थी।

बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि लक्ष्मी की मृत्यु हो गई है। इससे वह अपने परिवार के लोगों के साथ मुजाहिदपुर गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर लक्ष्मी की मारपीटकर हत्या का आरोप लगाया और थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे सिविल लाइंस थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। तब तक लोगों ने विवाहिता का शव फंदे से उतार लिया था।

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम कराया गया। शेखूपुर चौकी इंचार्ज गौरव कुमार ने बताया कि सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर पर जांच कराई जाएगी। उसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768