search
 Forgot password?
 Register now
search

Koderma News: कई सब्जियां छलांग लगाकर फलों को भी पछाड़ा, महंगाई से किचन का बजट गड़बड़ाया

LHC0088 2025-12-3 19:10:13 views 685
  



दुकानदार आवक में कमी बता रहे कारण, आम लोगों की किचन पर बढ़ा बोझ
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। मंडियों में सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हालत यह है कि कई हरी सब्जियां अब फलों के बराबर या उससे ऊपर की कीमत में बिक रही हैंं। सेब 100 रुपये और नारंगी 80 से 100 रुपये किलो है, वहीं मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम भी 120 से 160 रुपये तक पहुंच गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाजार में सब्जी खरीदाने आईं गृहिणी उषा शर्मा ने बताया कि पहले सोच रहे थे कि बारिश की वजह से आपूर्ति कम है, इसलिए दाम बढ़े होंगे। वहीं अब लंबे समय से भाव कम ही नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच लोगों के परिवार के लिए सिर्फ एक शाम की सब्जी में ही 100 से 150 रुपये तक खर्च हो जा रहे हैं।

सीमा सहल का कहना है कि मटर और साग का सीजन होने के बावजूद दाम आसमान छू रहे हैं। सेम, बैंगन, बींस और टमाटर, लगभग हर सब्जी महंगी है। कई परिवार मजबूर होकर चना घुघनी, सोयाबीन–आलू जैसी सस्ती सब्जियों पर निर्भर हो रहे हैं।

रश्मि झा ने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि कई हरी सब्जियां अब सेब और नारंगी की कीमत पर मिल रही हैं। नॉनवेज न खाने वाले लोगों के लिए विकल्प बेहद सीमित हो चुके हैं। मंडी के दुकानदार राजू केशरी ने बताया कि पैकारी (थोक) रेट ही ज्यादा है। किसान मंडी में सब्जियां उसी ऊंचे भाव में बेच रहे हैं, इसलिए खुदरा कीमतें भी बढ़ रही हैं।

खरीद महंगी होगी तो बिक्री भी उसी अनुसार करनी पड़ती है। ऊंचे दाम के कारण आम परिवारों पर भोजन का खर्च तेजी से बढ़ रहा है। सर्दी के मौसम में आमतौर पर सब्जियों की भरपूर उपलब्धता रहती है, लेकिन इस बार कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही। लोगों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रही तो रसोई चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
फलों के भाव (रुपये प्रति किलो)

फल                  न्यूनतम               अधिकतम
सेब                   100                  150
नारंगी                80                    100
अनार                220                   240

सब्जियों के भाव (रुपये प्रति किलो)


सब्जी             न्यूनतम              अधिकतम
मटर                100                 150
शिमला मिर्च       100                  120
बीन्स               50                    80
टमाटर            50                     60
परवल             50                     60
खीरा              50                      55
बैंगन              50                     55
सेम               60                      70
फूल गोभी        50                      60
भिंडी              60                     120
गाजर             50                      55
नए आलू         40                       50

नोट: कीमत रुपये प्रति किलोग्राम।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151682

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com