search

विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना... जनता के हित में सहयोग करने की अपील, श्रीकल्कि धाम पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

deltin33 2025-12-3 18:08:57 views 1257
  

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान।



जागरण संवाददाता, संभल। श्री कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पहुंचीं। भगवान कल्कि के दर्शन के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि आने वाले वर्षों में इस धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रमुखता निश्चित रूप से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां जिस तरह भव्य और ऐतिहासिक कथा का शुभारंभ हुआ है, उससे स्पष्ट है कि यह स्थान भविष्य में विशेष पहचान बनाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


डा. चौहान ने कहा कि अयोध्या में जन्मस्थान स्पष्ट था, इसलिए राम मंदिर को लेकर जनमानस में पहले से आस्था थी, लेकिन कल्कि भगवान की कल्पना ही विशेष है। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम आकर महसूस होता है कि यहां अद्भुत आकर्षण है। जहां पहले कुछ नहीं था, आज बहुत कुछ हो रहा है। आचार्य द्वारा रखी गई यह नींव आने वाले समय में इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों में दर्ज होगी।
विपक्ष को हमेशा ऐसा मुद्दा चाहिए होता है, जिससे संसद न चल सके

उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष को हमेशा ऐसा मुद्दा चाहिए होता है, जिससे संसद न चल सके। यदि सदन चलेगा तो बातें सुनी जाएंगी और कानून पास होंगे। फिर उन्हें मानना पड़ेगा, इसलिए उनकी नीति है कि किसी भी अच्छे प्रस्ताव का विरोध किया जाए। उन्होंने एसआइआर को लेकर विपक्ष के रुख को वोट राजनीति बताया और कहा कि इस तरह की राजनीति को इतिहास क्षमा नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में रहकर ‘वंदे मातरम्’ का विरोध क्यों? एसआइआर का विरोध क्यों? भारतीयों के अधिकार छीने जाने की कोशिश क्यों? विपक्ष सिर्फ अराजकता फैलाने के लिए मुद्दा खोजता है।
रेनुका चौधरी की व्यक्तिगत सोच


कांग्रेस सांसद रेनुका चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि वह उनकी व्यक्तिगत सोच है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, क्योंकि हर व्यक्ति का सोचने का तरीका अलग होता है। राम मंदिर में ध्वजारोहण को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि जब भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ और मंदिर का निर्माण हो चुका है, तो ध्वजारोहण पर सवाल उठाने का कोई अर्थ नहीं है। विपक्ष को केवल मुद्दा चाहिए, चाहे वह कितना भी तर्कहीन क्यों न हो।

डॉ. बबीता चौहान कहा कि वर्तमान समय में देश और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए जो सकारात्मक वातावरण बना है, वह किसी सतयुग से कम नहीं है, और महिलाओं के प्रति बढ़ती सम्मान की भावना अद्भुत है। अंत में उन्होंने कहा कि कल्कि धाम का निर्माण 18 वर्ष रुका रहा, संभवतः इसलिए क्योंकि उसका श्रेय पाने का समय और व्यक्ति अभी निश्चित नहीं था, और आने वाले समय में यहां की कथा और यह धाम इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों में दर्ज होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477720