search
 Forgot password?
 Register now
search

Margashirsha Purnima 2025: पूर्णिमा के दिन इन कार्यों को करने से जीवन भर मिलता है शुभ परिणाम

deltin33 2025-12-3 17:38:40 views 861
  

Margashirsha Purnima 2025 (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2025) गुरुवार, 4 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय दोपहर बजकर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन पर आपको किन कार्यों से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जरूर करें ये काम

मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी साधक पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं और आत्मा शुद्ध होकर मोक्ष की ओर अग्रसर होती है। यदि आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
व्रत करने से मिलता है विशेष लाभ

पूर्णिमा के दिन व्रत करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि विधि-विधान से इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
करें इन चीजों का दान

पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2025) के दिन गरीबों में अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और धन का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

  

(AI Generated Image)
इस तरह करें दीपदान

पूर्णिमा के दिन दीपदान करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करें। अन्यथा आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद दीपदान करें और इस दौरान “ॐ नमो नारायणाय“ व ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - Magh Mela 2026: कितने दिनों तक चलेगा माघ मेला, क्या रहेंगी शाही स्नान की तिथियां?

यह भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर जरूर करें तुलसी चालीसा का पाठ, धन से भर जाएंगे भंडार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463449

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com