search

Missing: बोकारो में सबसे कम उम्र की मुखिया लापता, पति ने थाना में दिया आवेदन

deltin33 2025-10-4 19:06:30 views 1272
  सबसे कम उम्र की मुखिया लापता। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र की गुरुडीह पंचायत की महिला मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। इस संबंध में सपना कुमारी के पति ने गोमिया थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि सपना कुमारी 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर बोकारो जिला की सबसे कम उम्र (22 वर्ष) की महिला मुखिया बनी हैं और अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रही।



बताया गया कि 2 अक्टूबर को वह घर से निकली और घर वापस नहीं लौटी है। वह कहां गईं या कहां हैं, इसकी कोई जानकारी घरवालों को भी नहीं है। बताया गया कि उसका एक बच्चा भी है।

इधर, महिला मुखिया के लापता होने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इसका आवेदन दिया गया है। अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



मुखिया के पति का नाम आशीष है, जो विदेश में इंजीनियर था, लेकिन पत्नी के मुखिया का चुनाव जीतने के बाद वापस आ गया और यहां काम देखने लगा। लापता होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521