search

गुरुग्राम में पार्क गए किशोर का अपहरण, हत्या की सुपारी देने का दावा; परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

cy520520 2025-12-3 03:37:22 views 1226
  

गुरुग्राम के सेक्टर 12ए राजीव नगर में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर का किसी ने अपहरण कर लिया।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 12ए राजीव नगर में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर का किसी ने अपहरण कर लिया। वह रविवार सुबह पांच बजे घर के पास पार्क गया था। इसके बाद से नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो किशोर के साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने घर आकर वीडियो सौंपा। इसमें किशोर को लोगों ने पकड़ रखा था। हाथ बंधे हुए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सहपाठी ने यह भी कहा कि उसके परिवारवालों को किशोर को मारने के लिए सुपारी मिली है। पुलिस को शिकायत मिलने पर दो दोस्तों को पकड़ा गया, हालांकि उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई और तीन दिन बाद भी किशोर अभी लापता है।

सेक्टर 12ए राजीव नगर में रहने वाले आनंद कुमार ने सेक्टर 14 थाने में दी शिकायत में कहा की उनका बेटा 30 नवंबर की सुबह पांच बजे पार्क के लिए गया था। उसके बाद से नहीं लौटा। वह गांव गए हुए थे, जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह आनन फानन गुरुग्राम आ गए।

आसपास के लोगों से उसके बारे में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान उन्हें किशोर के स्कूल के कुछ साथियों ने एक वीडियो भेजा, जिसमें किशोर को कुछ लड़कों ने पकड़ रखा था। उसके हाथ बंधे हुए थे और उसे जबरन सिगरेट पिलाई जा रही थी। एक अनजान ने उसका गला भी दबा रखा था। जो सहपाठी उनके घर पर वीडियो लेकर आया था उसने ही किशोर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी और वह काफी देर इधर-उधर की बातें करता रहा।

यह भी कहा कि उसके परिवार को किशोर को मारने के लिए सुपारी मिली है और उसके पैसे भी मिले हैं। लेकिन वह उसका दोस्त है, इसलिए अभी तक उसको नहीं मारा गया है। उसके घर वालों ने तमंचा लेकर रखा है। आनंद कुमार ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाना पुलिस से जल्द से जल्द किशोर की बरामदगी की मांग की है।

परिवार के लोगों ने दो दिन बाद भी किशोर के न मिलने पर मंगलवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। इधर थाना पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ की। हालांकि, किशोर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई। उसका अपहरण किसने और किस इरादे से किया इसकी जानकारी भी अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149028

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com