search

गोंडा में बाग में मिला किशोर का शव, एक साल पहले पिता ने की थी आत्महत्या

deltin33 2025-12-2 23:37:58 views 723
  



जागरण संवाददाता, गोंडा। सोमवार शाम को साथियों के साथ निमंत्रण में गए किशोर का गांव के बाहर बाग में शव मिला है। एक वर्ष पहले किशोर के पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।

ग्राम पंचायत जमथरा नौवन पुरवा निवासी बड़े भाई लल्लू ने बताया कि उनका छोटा भाई कप्तान सोमवार की शाम को बाइक से दो साथियों के साथ बगल के गांव में निमंत्रण में जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार सभी लोगों को चोटें आई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निमंत्रण से उसके दो साथी तो घर चले आए लेकिन कप्तान घर वापस नहीं आया। उसकी काफी खोज की। मंगलवार की सुबह गांव से बाहर बाग में आम के पेड़ के नीचे झाड़ी में शव मिला। आधी रस्सी पेड़ पर व आधी रस्सी गले में लिपटी थी। मृतक किशोर के पिता शेषराम ने करीब एक वर्ष पहले फांसी लगाकर जान दे दिया था।

मृतक की मां शशिलता समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि वह हाईकोर्ट में है। शव मिलने की सूचना पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477602