बरेली नगर नि गम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद मेयर और सदस्य
नीलेश प्रताप सिंह, जागरण, बरेली। शहर के विकास को गति देने के लिए बीते सप्ताह नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने अब तक के सबसे बड़े 978 करोड़ के बजट को स्वीकृति दे दी। बैठक में विकास को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिकारियों को जमकर घेरा। साथ ही लंबे समय से विकास कार्य बाधित होने का भी आरोप लगाया। इन सबके बीच नगर निगम ने सोमवार को कार्यकारिणी समिति में शामिल 12 सदस्यों के वार्ड-वार आय-व्यय की विस्तृत विवरण को जारी किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
साथ ही इन पार्षदों को पत्र लिख अपने-अपने क्षेत्र में गृहकर जमा कराने में सहयोग की भी अपेक्षा की जा रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की ओर से जारी वार्ड-वार आय व्यय सूची में वार्ड-73 विधौलिया और वार्ड-38 बेनीपुर चौधरी हाउस टैक्स जमा कराने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं।
इन दोनों वार्डों में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 30 नवंबर तक सिर्फ 14-14 लाख रुपये का गृहकर ही जमा कराया जा सका है। वार्ड-73 विधौलिया में अब तक 41 लाख के विकास कार्य पूर्ण होने और 1.44 करोड़ के अलग-अलग विकासकार्य प्रगति में होने का दावा किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) से 2.24 करोड़ के विकासकार्य निविदा प्रक्रिया में होने की बात कही गई है।
इसी तरह वार्ड-38 में 13.12 लाख रुपये का विकास कार्य पूर्ण होने, 49.70 लाख का विकास कार्य प्रगति में होने और 88 लाख के विकास कार्य निविदा प्रक्रिया में है। नगर आयुक्त के अनुसार आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक किए जाने का विकास कार्यों पर तनिक भी असर नहीं पड़ेगा। कहा कि जो विकास कार्य में और तेजी लाई जा सके इसके लिए हाउसटैक्स वसूली भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए पार्षदों से गृहकर वसूली में सहयोग की अपील की है।
वर्तमान और पूर्व उपसभापति के क्षेत्र में सबसे अधिक निर्माण
निगम की ओर से जारी विकास कार्य और आय-व्यय की सूची में वर्तमान उपसभापति और आइवीआरआइ वार्ड से पार्षद नरेंद्र सिंह और पूर्व उपसभापति और वर्तमान में इंदिरा नगर से पार्षद सतीश चंद्र कातिब मम्मा हावी दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों वार्डों में सबसे अधिक निर्माण कार्य प्रगति, निविदा और प्रस्तावित में हैं।
वार्ड वार जारी आय-व्यय का ब्योरा
| वार्ड | वार्ड नंंबर | वसूल किया गया गृहकर | निविदा में | पूर्ण कार्य | अनुबंध में | प्रगति में | कार्यादेश जारी | | नेकपुर | 05 | 24.27 लाख | 00 | 23.23 लाख | 00 | 16.40 लाख | 25.40 लाख | | बिहारीपुर | 01 | 48.48 लाख | 00 | 00 | 15.31 लाख | 8.94 लाख | 24.93 लाख | | इंद्रानगर | 23 | 1.12 कराेड़ | 3.12 करोड़ | 40.97 लाख | 29.80 लाख | 2.24 लाख | 00 | | मौलानगर | 24 | 24.27 लाख | 25.42 लाख | 9.64 लाख | 00 | 00 | 00 | | आइवीआरआइ | 26 | 27.92 लाख | 4.23 करोड़ | 12.30 लाख | 00 | 1.61 करोड़ | 00 | | नदौसी | 37 | 40.24 लाख | 4.34 करोड़ | 00 | 00 | 47.20 लाख | 00 | | बेनीपुर चौधरी | 38 | 14.21 लाख | 6.94 करोड़ | 13.32 लाख | 00 | 53.39 लाख | 00 | | आकाशपुरम | 43 | 72.17 लाख | 90.12 लाख | 3.72 लाख | 00 | 17.16 लाख | 9.35 लाख | | किला छावनी | 47 | 32.59 लाख | 90.62 लाख | 44.53 लाख | 00 | 16.54 लाख | 00 | | फल्तूनगंज | 57 | 46.99 लाख | 71.50 लाख | 00 | 00 | 16.55 लाख | 00 | | आलमगिरिगंज | 72 | 56.86 लाख | 00 | 10.58 लाख | 00 | 00 | 49.66 लाख | | विधौलिया | 73 | 14.15 लाख | 2.24 करोड़ | 42.19 लाख | 00 | 58.35 लाख | 00 |
(सभी विकास कार्य निगम निधि, अवस्थापना निधि, 15वां वित्त, राज्य वित्त, एनकैप समेत अन्य योजनाओं में हैं) |
यह भी पढ़ें- बरेली नगर निगम ने पास किया रिकॉर्ड बजट, हर वार्ड में 50 लाख का विकास कार्य, बरेली में बंदरों के उत्पात से निजात |