search

Delhi-NCR Weather: अगले चार दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

LHC0088 2025-10-4 13:06:34 views 1201
  शुक्रवार को बादल तो आए लेकिन बरसे बिना लौट गए





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बृहस्पतिवार की झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल तो छाए लेकिन वर्षा दर्ज नहीं की गई। अलबत्ता एक दिन पहले के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट जरूर देखने को मिली। पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी शुष्क मौसम बना रहेगा। लेकिन रविवार से मंगलवार तक एक बार फिर वर्षा होने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक दिन पूर्व की तुलना में करीब दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 63 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।





मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप भी निकली रहेगी। वर्षा होने की संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री रहने के आसार हैं। रविवार से मंगलवार तक वर्षा का जो दूसरा दौर आरंभ होगा, उसमें सोमवार के लिए यलो भी अलर्ट जारी किया गया है। इसी दिन से तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138