search

फरीदाबाद में पिकअप में घुस गया दस फुट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Chikheang 2025-10-4 06:36:40 views 1266
  पिकअप में घुस गया दस फुट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर के रिहायशी एरिया में एक पिकअप गाड़ी में अजगर मिलने से अफरा-तफरी मच गई। बाद में अजगर पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने वन विभाग की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को करीब दस फुट लंबा अजगर नहर के इलाके से निकलकर सड़क पर आ गया। फुटपाथ पर खड़ी एक गाड़ी के नीचे के हिस्से में घुस गया। अजगर को गाड़ी के नीचे घुसते हुए आसपास के लोगों ने देख लिया। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।



गाड़ी से निकलने के बाद अजगर गांव में घुसने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने लाठियों से रोका। इसके बाद अजगर एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ से अजगर पकड़ लिया। टीम ने अजगर को आबादी के एरिया से दूर फिर से जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पनीर विक्रेता की चाकुओं से गोदकर हत्या, गश्त कर रही पुलिस बस दो मिनट देर पहुंची
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953