search

Dhanbad Weather Update: इस बार सामान्य से अधिक शीत लहर, बच्चे-बुजुर्ग पर कोल्ड अटैक का खतरा

Chikheang 2025-12-2 05:06:45 views 1253
  

धनबाद में दिखने लगा शीत लहर का असर। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather update for December 2: नवंबर में तापमान सामान्य से नीचे रहने और शीतलहर चलने के बाद अब दिसंबर व जनवरी में सर्दी और कड़े तेवर दिखा सकती है। इस बार सामान्य से अधिक शीत लहर चलने के आसार हैं। शीत लहर के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बच्चों व बुजुर्ग के लिए अलर्ट जारी किया है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से मेडिकल कंडिशन वालों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकता है। सुबह-सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम होने से सड़क व रेल सेवा में रुकावट आ सकती है। कुछ शहरी इलाकों में एयर क्वालिटी और खराब हो सकती है।
गर्म कपड़ों का बाजार गर्म, कल से और बढ़ेगी ठंड

नवंबर की सर्द विदाई के साथ दिसंबर की शुरुआत भी ठंड से हुई। बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप गायब रही। बादल छाने और बीच बीच में सर्द हवाओं के चलने से दिन का मौसम सर्द रह।

दिन में ही स्वेटर-जैकेट निकल गये। रात का मौसम भी ठिठुरन भरा रहा। अगले चार दिनों के दौरान ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट की संभावना ताई गई है।

13-14 डिग्री से लुढ़क कर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर जा सकता है। ठंड में बढ़ोतरी के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई है।  
चक्रवात के बादलों ने आसमान घेरा, आज भी छाएंगे

दक्षिण भारत में आए चक्रवात के कारण धनबाद समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में बादल छाए हुए हैं। इसका प्रभाव मंगलवार को भी जारी रह सकता है। बादल छाए रहेंगे जिससे दिन का मौसम सर्द रहेगा। दूसरी ओर, हिमालय से आनेवाली सर्द हवाओं से रात में भी ठंड असर दिखाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168733