search

सपा सांसद ने बेंगलुरु के ट्रैफिक प्रबंधन को बताया देश का सबसे खराब, डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया

LHC0088 2025-12-2 04:37:12 views 737
  

सपा सांसद ने बेंगलुरु के ट्रैफिक प्रबंधन को बताया देश का सबसे खराब (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने बेंगलुरु के ट्रैफिक प्रबंधन को देश का सबसे खराब बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में राजीव राय से मिलेंगे और उन्हें बेंगलुरु की यातायात स्थिति से अवगत कराएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के घोसी से सांसद और बेंगलुरु में एवीके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष राजीव राय ने रविवार को एक्स पर बेंगलुरु में यातायात की भीड़भाड़ के बारे में एक संदेश पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को टैग किया था।

यह पोस्ट सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई और बेंगलुरु के यातायात प्रबंधन पर बहस छिड़ गई। इस बारे में बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि ठीक है। मैं उनसे दिल्ली में मिलूंगा और उन्हें दिखाऊंगा कि वहां का यातायात कैसा है। मैं पोस्ट को भी टैग करूंगा।

सांसद राजीव राय ने अपनी पोस्ट में कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री, मुझे खेद है, लेकिन आपके यहां यातायात प्रबंधन सबसे खराब है और यातायात पुलिस सबसे गैर-जिम्मेदार और बेकार है। वे फोन काल भी नहीं उठाते। उनसे बात करने की मेरी कोशिश का स्क्रीनशाट यहां है।

पिछले एक घंटे से हम राजकुमार समाधि रोड पर एक ही जगह पर फंसे हुए हैं और हमारी फ्लाइट छूटने वाली है। कल मुझे संसद सत्र में शामिल होना है। आस-पास एक भी पुलिसवाला नजर नहीं आ रहा है। ये अकुशल अधिकारी इस खूबसूरत शहर का नाम और रौनक खराब करने के लिए काफी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि बेंगलुरु का यातायात अब सबसे खराब होने की प्रतिष्ठा हासिल कर चुका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166496