search

लखनऊ के पॉश इलाके में दीवार के सहारे रखा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुल‍िस

cy520520 2025-12-2 02:08:19 views 570
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमती नगर के विशाल खंड इलाके में सोमवार की सुबह अज्ञात महिला का शव एक पूर्व आईएएस अफसर के मकान के सामने सड़क की दूसरी तरफ दीवार के सहारे रखा मिला। महिला के पैर और कपड़ों पर मिट्टी लगी थी। साथ ही पैर पर खरोचने के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर गोमती नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। स्थानीय लोग हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के इरादे से यहां रखने की बात कह रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


विशाल खंड इलाके में सर्विस लेन के पास सेवानिवृत्त आइएएस अफसर का मकान है। सोमवार की सुबह राहगीरों ने मकान के पास अचेत अवस्था में दीवार के सहारे पड़ी एक महिला को देखा। उसकी पीठ दीवार से टिकी थी जबकि पैर और हाथ जमीन पर थे, महिला का सिर नीचे की तरफ झुका हुआ था। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके के पैर में खरोंच थी। शरीर पर काले रंग का स्वेटर, गुलाबी कुर्ता, लाल रंग की सलवार और पीला दुपट्टा भी था। महिला के पास से मोबाइल या कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को बदमाशों ने यहां पर फेंका है। गोमती नगर सहायक पुलिस आयुक्त बीएन सिंह ने कहा कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं दिखी है। कपड़े भी सही थे। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी। हुलिये के आधार पर शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या करने की पुष्टि नहीं हुई है।


गले और हाथ के बीच लिपटा था दुपट्टा


चश्मदीदों ने बताया कि महिला गले से लेकर हाथ के बीच उसका दुपट्टा लिपटा था। ऐसा लग रहा था जैसे उसके हाथ बांधे गए थे। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि बदमाशों ने कहीं और हत्या की होगी। शव ठिकाने लगाने जा रहे होंगे तभी किसी कारणवश शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस हत्या के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में भी दहशत है।


सीसीटीवी फुटेज पर टिकी जांच


पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे कई सीसी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। हालांकि, अभी तक पुलिस को सीसी कैमरे से कोई सबूत नहीं मिला है। अलग-अलग टीम जांच में जुटी हैं। साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148606

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com