search

नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पंचाने नदी में डूबे 3 बच्चे; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Chikheang 2025-10-4 04:06:31 views 1253
  नालंदा में विसर्जन के दौरान तीन नाबालिग बच्चे नदी में डूबे। (जागरण)





जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। नालंदा जिले में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के हथियाखाड़ के पास पंचाने नदी में एक साथ तीन नाबालिग डूब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लापता बच्चों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर के रहने वाले मंदीप, सागर और मोहित के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन से कुछ देर पहले बच्चे नदी में नहाने लगे थे। इसी दौरान चार बच्चे तेज धार में बह गए। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि तीन अन्य तेज बहाव में डूबकर लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।


बच्चों की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कोसुक में प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल बनाया गया था, लेकिन झींगनगर पूजा समिति की ओर से हथियाखाड़ के पास प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।



फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता बच्चों की तलाश कर रही है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953