search

Bihar Assembly: ठीक से शपथ नहीं पढ़ पाईं बाहुबली की पत्नी, जदयू विधायक से बोलीं- छुटकी पढ़ ना, बता ना...

Chikheang 2025-12-2 01:13:16 views 1146
  

ठीक से शपथ नहीं पढ़ पाईं बाहुबली की पत्नी



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा सत्र के प्रथम दिन विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे सदन के अंदर कई विधायकों ने जल्दबाजी में गलती की। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने ऐसे कई विधायकों रोका- टोका एवं सही उच्चारण की ओर ध्यान आकृष्ट किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बेतिया विधायक रेणु देवी ने शपथ लेते हुए गलती कीं। रेणु दो बार में शपथ ले पाईं। वहीं, कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास तीन बार में शपथ पूरी कर पाए।

दूसरी ओर, बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी और नवादा विधायक विभा देवी सही से शपथ नहीं ले पाईं। पास में बैठीं मनोरमा देवी ने उन्हें शपथ पत्र पढ़ने में मदद की। विभा देवी ने मनोरमा देवी से कहा, छुटकी पढ़ ना, बता ना। इस दौरान आसपास बैठे विधायक पीछे मुड़कर देखते रहे।

वहीं, नवादा जिले के वारसलीगंज से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी व राजद विधायक अनिता कुमारी ने तय शपथ पत्र से अलग शपथ पत्र पढ़ने की कोशिश की। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उन्हें रोका। इसके उपरांत उन्होंने सही शपथ पत्र पढ़ा। वह पहली बार सदन पहुंचीं हैं।

कृष्णनंदन पासवान ने ईश्वर एवं सत्य निष्ठा दोनों की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर ने टोका। उन्होंने कहा कि एक विकल्प चुनना होगा। इसके उपरांत पासवान ने सुधार करके शपथ पढ़ी।

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly: 10वीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड हरिनारायण सिंह के नाम दर्ज, 78 साल है उम्र

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में विधायकों का निराला अंदाज: कोई ऑटो चलाकर पहुंचा, किसी के पैर में हवाई चप्पल

यह भी पढ़ें- Maithili Thakur: पाग और पीली साड़ी पहन ठाकुर ने ली मैथिली में शपथ, सदन में छा गईं सबसे कम उम्र की विधायक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661