search

आगरा में हुए उटंगन नदी हादसे पर CM Yogi ने जताया शोक, शासन से ली जा रही पल-पल की जानकारी

LHC0088 2025-10-4 03:06:38 views 1074
  मुख्यमंत्री ने जताया शोक, शासन से ली जा रही पल-पल की जानकारी





जागरण संवाददाता, आगरा। उटंगन नदी में डूबकर मरे छह लोगों की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया है। दुख की घड़ी में स्वजन को ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों का ठीक तरीके से इलाज कराने पर भी जोर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं शुक्रवार को घटना की जानकारी शासन से पल-पल ली गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रिपोर्ट भी भेजी। रिपोर्ट में 13 में छह लोगों के शव मिलने की बात कही गई है। बाकी लोगों का पता लगाने के लिए 50वीं पैरा ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लगी हुई है। रात में भी बचाव आपरेशन जारी रहा।



डीएम ने बताया कि बचाव आपरेशन को लेकर हर कदम उठाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। 50वीं पैरा ब्रिगेड की टीम लापता युवकों को खोजने में लगी है। बाकी दो अन्य टीमें भी प्रयास कर रही हैं। गोताखोर भी पूरा प्रयास कर रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138